भाजपा का तंज: प्रियंका गांधी वायनाड से, क्या वाड्रा पलक्कड़ से चुनाव लड़ेंगे?

वायनाड: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के फैसले के बाद भाजपा के हमलों की बौछार थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा के नेता लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें यह घोषणा की गई कि राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने रहेंगे और वायनाड सीट को खाली करेंगे। इस घोषणा के बाद भाजपा ने राहुल गांधी के इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह कदम केवल राजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया है।

Pic- Hindustan Times

राहुल गांधी का सीट छोड़ने का फैसला: BJP ने प्रियंका की उम्मीदवारी पर साधा निशाना, जुबानी हमले तेज

राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने का फैसला क्या किया, भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। 17 जून को कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया कि राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे और वायनाड सीट को छोड़ देंगे। इसके साथ ही पार्टी ने वायनाड सीट से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का भी एलान किया। इस घोषणा के बाद से भाजपा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए लगातार बयानबाजी शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के इस कदम को आलोचना का विषय बनाते हुए कई सवाल उठाए हैं और दोनों नेताओं की राजनीतिक स्थिति पर तंज कसे हैं। इस जुबानी जंग ने राजनीतिक माहौल को और भी गर्म कर दिया है।

पलक्कड़ से रॉबर्ट वाड्रा की चुनावी तैयारी?

केरल भाजपा ने लगातार जुबानी हमलों के क्रम में पूछा कि अगर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड सीट से उम्मीदवार बनाया है, तो क्या वे रॉबर्ट वाड्रा को आगामी पलक्कड़ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाएंगे? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और वरिष्ठ नेता वी. मुरलीधरन ने कांग्रेस नेतृत्व के इस फैसले पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वायनाड की जनता के साथ धोखा किया है। गौरतलब है कि के. सुरेंद्रन लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के सामने वायनाड से प्रतिद्वंदी उम्मीदवार थे।

बाबर की कप्तानी पर सवाल, यूनिस खान ने इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने की बात की

‘वायनाड की जनता राहुल को समझ गई है’

कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए के. सुरेंद्रन ने कहा कि यह फिर से साबित हो गया कि कांग्रेस पार्टी नेहरू-गांधी परिवार के हितों की सेवा करने का एकमात्र ‘उपकरण’ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी ने वायनाड को अपना परिवार बताया था, और अब उन्होंने वहां से अपनी बहन की उम्मीदवारी का फैसला किया है। ऐसा लगता है कि राहुल अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा को पलक्कड़ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाएंगे। अब लोग राहुल गांधी के परिवार की भावनाओं को अच्छी तरह से समझ चुके हैं।

उपचुनाव में जनता दे कांग्रेस को जवाब

इस मामले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा ने वी. मुरलीधरन ने कहा कि राज्य के लोग कांग्रेस पार्टी के इस रवैये को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने राज्य में चुनाव खत्म होने तक रायबरेली से चुनाव लड़ने की अपनी योजना को छिपाकर वायनाड की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा, मैं वायनाड के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे आगामी लोकसभा उपचुनाव में अपनी लोकतांत्रिक शक्ति का इस्तेमाल करके कांग्रेस पार्टी के इस रवैये का जवाब दें।

‘राहुल की तुलना में ज्यादा वोटों से जीतेंगी प्रियंका’

वहीं भाजपा नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता वी.डी सतीशन ने कहा कि उनके बयान का कोई मतलब नहीं है। वायनाड ही नहीं पूरा केरल प्रियंका गांधी के आगमन का दिल खोलकर स्वागत करेगा। जैसे लोगों ने राहुल गांधी को स्वीकारा था, उसी तरह प्रियंका को भी अपनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी देश में फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं। कांग्रेस और पार्टी के नेतृत्व वाली यूडीएफ एकजुट होकर केरल में उनका स्वागत कर रही है। प्रियंका गांधी अपने भाई की तुलना में अधिक मतों के अंतर से वायनाड लोकसभा सीट जीतेंगी।।

Leave a Comment